फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JK Election: जम्मू कश्मीर में आखिरी बार कब हुए थे विस चुनाव, किसकी बनी थी सरकार, परिसीमन के बाद क्या बदला?

Fri, 16 Aug 2024 10:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

Jammu Kashmir Assembly Election: जम्मू कश्मीर में 2020 में परीसीमन के बाद जम्मू संभाग में छह सीटें और कश्मीर संभाग में एक सीट जोड़ी गई है। इस बार इन 90 सीटों पर मतदान होगा। 
विज्ञापन
Jammu and Kashmir - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में आज विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल बज सकता है। भारत निर्वाचन आयोग आज दोपहर तीन बजे एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इसमें जम्मू-कश्मीर के चुनावी कार्यक्रम की घोषणा हो सकती है। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव होंगे। हाल ही में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने टीम के साथ जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव आखिरी बार दस साल पहले 2014 में हुए थे। इस चुनाव में किसी एक पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिल सका था। इसके बाद पीडीपी-भाजपा ने गठबंधन कर प्रदेश सरकार बनाई थी। जून 2018 में भाजपा के समर्थन वापस ले लेने से सरकार गिर गई थी। तबसे जम्मू-कश्मीर में निर्वाचित सरकार नहीं है।

2019 में जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया गया। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेश- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बदल दिया गया। इस साल के चुनाव 370 हटने के बाद पहले विधानसभा चुनाव होंगे।
विज्ञापन


2014 में जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में किसे मिली थीं कितनी सीटें
जम्मू कश्मीर में 2014 में कुल 111 सीटें थीं। इनमें से 24 सीटें पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर के लिए निर्धारित हैं। बाकी 87 सीटों पर चुनाव हुआ था, जिसमें लद्दाख की भी चार सीटें शामिल थीं। 2014 में पीडीपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई थी। लेकिन पीडीपी भी बहुमत का जादुई आंकड़ा नहीं जुटा सकी थी। ऐसे में सामने आया पीडीपी ने भाजपा के साथ गठबंधन कर सरकार बनाई थी।

पार्टी सीटें
पीडीपी 28
भाजपा 25 
नेकां 15
कांग्रेस 12
जेकेपीसी 02
सीपीआईएम 01
पीडीएफ 01
निर्दलीय 03
कुल 87





 

कितने प्रतिशत हुई थी वोटिंग
जम्मू कश्मीर में लोकसभा चुनाव 2024 में कुल वोट प्रतिशत 65.52% रहा था। इसमें पीडीपी को 22.7%, भाजपा को 23%, नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) को 20.8%,  कांग्रेस को 18%, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस को 1.9%, सीपीआईएम को 0.5% वोट मिले थे।

पार्टी  वोट
पीडीपी 10,92,203
भाजपा 11,07,194
नेकां 10,00,693
कांग्रेस 8,67,883
कुल कितनी हुई वोटिंग 48,22,776

 

परिसीमन के बाद क्या बदला
2020 में परीसीमन के बाद जम्मू संभाग में 6 सीटें और कश्मीर संभाग में 1 सीट जोड़ी गई। इससे विधानसभा की कुल सीटें बढ़कर 114 हो गईं, जिनमें से 24 सीटें पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर (पीओजेके)  के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों के लिए तय हैं। बाकी 90 सीटों में से 43 सीटें जम्मू संभाग में और 47 सीटें कश्मीर संभाग में हैं। इस बार इन 90 सीटों पर मतदान होगा। दोनों संभागों की 9 सीटें एसटी के लिए और 7 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं।

परिसीमन के बाद विधानसभा सीटें
जम्मू संभाग 43
कश्मीर संभाग 47
कुल 90



 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें