कुपवाड़ा के भाजपा जिलाध्यक्ष मोहम्मद शफी को निलंबित कर दिया गया है। गत 16 जुलाई को कुपवाड़ा में उनके पीएसओ के हथियार से चली गोली के दौरान बेटा इशफाक अहमद मीर घायल हो गया था। इस मामले में सोशल मीडिया पर तमाम तरह की सूचनाएं प्रसारित होने के बाद घटना को पार्टी ने गंभीरता से लिया।
यह भी पढ़ें- अवाम की आवाज: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तीन माह होगा जम्मू महोत्सव, युवाओं को उचित प्लेटफार्म प्रदान करने को सरकार प्रतिबद्ध
पार्टी का मानना है कि इससे कार्यकर्ताओं की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हुए हैं। पार्टी की राज्य कार्यालय प्रभारी प्रिया सेठी की ओर से भेजे पत्र में पार्टी प्रवक्ता जीएम मीर को घटना की जांच के लिए जांच अधिकारी नामित करते हुए 25 जुलाई तक रिपोर्ट देने को कहा गया है। जांच पूरी होने तक जिला प्रभारी अनवर खान को जिलाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया है।
बता दें कि 16 जुलाई कुपवाड़ा के भाजपा जिलाध्यक्ष मोहम्मद शफी मीर का बेटा अशफाक अहमद मीर शुक्रवार की रात पीएसओ के हथियार के दुर्घटनावश चल जाने से निकली गोली से घायल हो गया था। एसएसपी कुपवाड़ा ने बताया कि कार में एक पीएसओ के हथियार से अचानक गोली चल गई थी।