फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: एलओसी पर पाकिस्तानी सेना ने फिर की गोलाबारी, नौशेरा में जेसीओ शहीद

Tue, 06 Oct 2020 12:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना की ओर से सोमवार को एलओसी पर राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में की गई गोलाबारी में एक जेसीओ शहीद हो गए। इसके साथ ही पुंछ जिले के दिगवार सेक्टर में भी पाकिस्तान ने गोले बरसाए। सेना ने भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना ने शाम करीब 6.30 बजे नौशेरा सेक्टर के बाबा खोड़ी, कलाल, भजनोवा में छोटे-बड़े हथियारों से गोलाबारी की। इस दौरान बाबा खोड़ी इलाके में जेसीओ सुखदेव सिंह गोलाबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए। 

कुछ ही देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। रात करीब आठ बजे पुंछ के दिगवार सेक्टर में भी पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी की। गोलाबारी के डर से  लोग सुरक्षित स्थानों में चले गए। 
विज्ञापन


पाकिस्तान ने आईबी पर की सात घंटे गोलाबारी
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान ने रविवार रात दस बजे से लेकर सोमवार सुबह पांच बजे तक गोलाबारी की। पाकिस्तान की 25 चिनाब रेंजर्स ने हीरानगर में करोल पंगा पोस्ट से गोलाबारी कर बीएसएफ की करोल मात्रयां व करोल कृष्ण चौकी को निशाना बनाया। 
विज्ञापन

इस दौरान छोटे-बड़े दोनों हथियारों का इस्तेमाल कर गोलाबारी की गई और रिहायशी इलाकों को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। हालांकि, इसमें किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पाकिस्तानी रेंजर्स की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें