फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सालाना झेलना पड़ रहा 22 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत पल्ली में चार साल पहले प्रधानमंत्री ने किया था उद्घाटन, सोलर प्लांट ठप रहने से रोजाना 2000 यूनिट बिजली बेकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। पंचायत पल्ली का सोलर प्लांट बंद रहने से रोजाना स्तर पर 2000 यूनिट बिजली का नुकसान हो रहा है और 22 लाख रुपये सालाना आर्थिक नुकसान हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन के बाद चार वर्षों में प्लांट सिर्फ लगभग एक साल ही संचालित रहा और पल्ली के 340 घरों को नियमित बिजली देने का वादा कागजों तक सीमित रहा गया है। हालांकि ग्रामीण दावा करते हैं कि उद्घाटन के बाद भी उन्हें मुफ्त बिजली की सुविधा नहीं दी गई थी। उद्घाटन के समय पंचायत के लगभग 650 घरों तक सौर ऊर्जा उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अब कई परिवार मासिक 1,000 से 2,000 रुपये तक के बिजली बिल दे रहे हैं। अधिकारी बताते हैं कि प्लांट में तार चोरी होने के कारण संचालन ठप है।

स्थानीय ग्रामीण मानिक शर्मा ने बताया कि चौकीदार की गैरमौजूदगी और सुरक्षा व्यवस्था की खामी ने चोरी के मामलों को बढ़ावा दिया। विशेषज्ञों के अनुसार प्लांट सुचारू रहने पर सालाना औसतन 22 लाख रुपये की आमदनी हो रही थी। पिछले 1 साल से लोगों को सौर ऊर्जा से वंचित रहना पड़ा है और आर्थिक नुकसान भी बड़े पैमाने पर हुआ है परंतु अभी तक सोलर प्लांट के संचालन को लेकर उचित कदम नहीं उठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों राजेश कुमार ने बताया कि रखरखाव कार्य पंचायत स्तर पर या किसी समर्पित समिति के तहत सौंप दिया जाए और एक वार्षिक ठेका कराकर सुरक्षा व सर्विसिंग सुनिश्चित की जाए ताकि सोलर प्लांट पूरे साल चालू रहे और समुदाय को लाभ मिल सके। स्थानीय निवासी मांग कर रहे हैं कि प्रशासन तात्कालिक तौर पर चोरी हुई तार बदलकर प्लांट चालू करे और दीर्घकालीन निगरानी व रखरखाव की स्पष्ट जिम्मेदारी तय की जाए।
कोट-

सोलर प्लांट का बंद रहना सरासर गलत है। तत्काल रूप से सोलर प्लांट को चालू करने और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। -चंद्र प्रकाश गंगा, विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें