फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JK High Court: जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनावों पर रोक, जानें क्या है कारण

Wed, 26 Jun 2024 04:59 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मियां अब्दुल कयूम की गिरफ्तारी के कुछ घंटे के बाद अधिकारियों ने मंगलवार को वकीलों के संगठन के चुनावों पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मियां अब्दुल कयूम की गिरफ्तारी के कुछ घंटे के बाद अधिकारियों ने मंगलवार को वकीलों के संगठन के चुनावों पर रोक लगा दी है। अधिकारियों ने इस आधार पर रोक लगा दी कि यह सक्षम प्राधिकारी के पास पंजीकृत नहीं है और इससे शांति भंग होने की आशंका है। 

विज्ञापन


यह आदेश श्रीनगर के जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किया है। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन (एचसीबीए) ने 11 जून को चुनावों के लिए अधिसूचना जारी की थी।

डीएम ने कहा कि उनके कार्यालय को 15 जून को कश्मीर एडवोकेट्स एसोसिएशन से एक पत्र मिला था, जिसमें एचसीबीए की वैधता और प्रामाणिकता के संबंध में विभिन्न चिंताएं जताई गई हैं। इसने आरोप लगाया कि एचसीबीए अलगाववादी विचारधारा का प्रचार करता है और यह एक अपंजीकृत एसोसिएशन है, जबकि इसके चुनाव पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें