फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कोविड कर्फ्यू में भी बाजारों में जुट रही भीड़, उड़ रहीं नियमों की धज्जियां

Fri, 28 May 2021 06:12 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन में सुबह 11 बजे के बाद लोगों को घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी जा रही है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना कर्फ्यू में भी सुबह बाजारों में लोगों की भीड़ जुट रही है। बड़ी संख्या में लोग गैर जरूरी गतिविधियों के लिए बाहर निकल रहे हैं। सुबह के साथ 11 बजे तक दुकानें खुलने के दौरान खरीदारी के लिए कई बाजारों में भीड़ से जाम की स्थिति बन रही है। इस दौरान सामाजिक दूरी की भी धज्जियां उड़ रही हैं। कई लोग अभी भी मास्क नहीं पहन रहे।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से सुबह छह से 11 बजे तक निर्धारित प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति दी गई है, इसके अलावा वैकल्पिक दिनों में अन्य प्रतिष्ठान निर्धारित समय अवधि में खोले जा रहे हैं। लेकिन सुबह के समय बाजारों में अधिक भीड़ पहुंच रही है। खासतौर पर 10-11 बजे के बीच बाजारों में जाम की स्थिति रहती है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-श्रीनगर: सचिवालयों में एक से 15 जून तक बदलेगा रोस्टर, प्रशासनिक सचिवों की होगी अदला-बदली
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने शहर के परेड, पुरानी मंडी, सिटी चौक, कनक मंडी के अलावा जानीपुर, न्यू प्लॉट, तालाब तिल्लो, गांधीनगर, शास्त्री नगर आदि क्षेत्रों में भीड़ पहुंच रही है। इसके अलावा दिन में भी लोग गैर जरूरी गतिविधियों के लिए बाहर निकल रहे हैं। हालांकि कई जगह पुलिस की ओर से सख्ती की जा रही है। सुबह 11 बजे के बाद लोगों को घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें