फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में पूर्व विधायक के घर पर मिला हैंड ग्रेनेड, सुरक्षाबलों ने इलाके में चलाया तलाशी अभियान

Thu, 26 Jan 2023 10:10 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

हैंड ग्रेनेड मिलने की घटना के कुछ दिन पहले पूर्व विधायक के घर पर कुछ संदिग्धों ने हैंड ग्रेनेड दागा था। इसमें छत और दीवारों को नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन
पुंछ जिले में पूर्व विधायक के घर पर मिला हैंड ग्रेनेड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील के लसाना गांव में पूर्व विधायक चौधरी मोहम्मद अकरम के घर के पास स्थित पशुशाला की दीवार पर हैंड ग्रेनेड रखा मिला। इसकी सूचना के बाद मौके पर पुलिस और सेना ने तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन


इससे दस दिन पहले कुछ संदिग्धों ने उनके मकान की छत पर हैंड ग्रेनेड दागा था। इसमें छत और दीवारों को नुकसान पहुंचा था। पूर्व विधायक के बेटे ने बताया कि पहले हुए धमाके में स्ट्रीट लाइट समेत अन्य चीजों को नुकसान पहुंचा है।

घर की दीवारों पर भी इसके निशान पड़ गए थे। पूर्व विधायक चौधरी मोहम्मद अकरम वर्तमान में जम्मू में रह रहे हैं। पूर्व विधायक के आवास पर 15 दिन के भीतर हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद सुरक्षाबल अलर्ट हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल का जायजा लेने के बाद सुरक्षाबलों इलाके के कई लोगों से संदिग्धों के बारे में पता लगा रहे हैं। अभी तक कोई भी संदिग्ध पकड़ में नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें