दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में रविवार को सूमो स्टैंड पर आतंकियों ने वहां तैनात पुलिस और सीआरपीएफ की टुकड़ी पर ग्रेनेड हमला कर दिया और भाग निकले। हमले में एक सीआरपीएफ का एक उप निरीक्षक (एसआई)और एक नागरिक घायल हो गया। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को गेर लिया और हमलावरों की तलाश तेज कर दी है।
बताया जाता है कि त्राल के सूमो स्टैंड पर सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमें तैनात थीं। सुबह लगभग 11 बजे वहां आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया जिसमें सीआरपीएफ का एक एएसआई असीम अली घायल हो गया। एक नागरिक मेहराजुद्दीन को भी चोटें आई हैं। दोनों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। सुरक्षाबलों ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।