दौरान जम्मू-कश्मीर केवीआईबी की उपाध्यक्ष ने कहा कि विभाग में 91000 पूर्व सैनिक और वीर नारियां पंजीकृत हैं। 1.33 करोड़ रुपये की सब्सिडी और चार करोड़ का बैंक ऋण इनके लिए जारी किया गया है।
पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के लिए सरकार एक उद्यमशील पारिस्थितिकी तंत्र तैयार कर रही है। यह जानकारी सलाहकार बसीर खान ने गुरुवार को खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सशक्त बनाने के लिए सूक्ष्म औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए करवाए सम्मेलन में दी।
विज्ञापन
उन्होंने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के लिए योजनाएं शुरू करने पर केवीआईबी और सैनिक कल्याण बोर्ड के प्रयासों की सराहना की। कहा कि यह सम्मेलन अगले सत्र की शुरूआत करेगा, जिसमें प्रतिभागियों का समग्र दृष्टिकोण होगा, स्वरोजगार और रोजगार सृजन के नए रास्ते बनेंगे। इस दौरान जम्मू-कश्मीर केवीआईबी की उपाध्यक्ष डॉ. हिना शफी भट्ट ने कहा कि पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का सहयोग किया जा जा रहा है।