श्रीनगर के डाउनटाउन नौहट्टा इलाके में स्थित ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में शुक्रवार को चार महीने बाद जुमे की नमाज पढ़ी गई। अंजुमन औकाफ जामिया मस्जिद के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि लगभग चार महीने बाद जामिया मस्जिद में जुमे की सामूहिक नमाज को फिर से शुरू किया गया।
विज्ञापन
कोरोना महामारी में वृद्धि के कारण प्रार्थनाओं को स्थगित कर दिया गया था। प्रवक्ता ने बताया कि औकाफ द्वारा कोविड एसओपी सुनिश्चित करने के लिए सभी इंतजाम किए गए थे और मस्जिद में नमाज अदा करने वाले सभी लोगों ने इसका पालन किया।
वहीं इस अवसर पर इमाम हाई मौलाना सैयद अहमद नकशबंद ने अल्लाह को धन्यवाद दिया कि जामिया मस्जिद में सभी कोविड प्रोटोकॉल के साथ नमाज फिर से शुरू की गई, लेकिन उन्होंने मीरवाइज को घर पर नजरबंद रखने पर भी अफसोस जताया।