फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, अल-बदर संगठन के 4 आतंकी भारी हथियारों के साथ गिरफ्तार

Sun, 26 Aug 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सेना और पुलिस ने मिलकर पकड़े चार आतंकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों ने रविवार को अल-बदर के चार आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया। ये सभी आतंकी एलओसी पार जाने की फिराक में थे। इन सभी आतंकियों का हथियार के साथ फोटो सोशल मीडिया पर शनिवार को ही वायरल हुआ था। अल-बदर के तीन आतंकी इन्हें एलओसी पार भेजने के लिए गाइड कर रहे थे जो मौके से फरार हो गए। इनकी तलाश में अभियान चलाया गया है। 
विज्ञापन


सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि कलारूस इलाके के नाग डगी जंगल में आतंकी मौजूद हैं। सूचना पर इलाके की घेराबंदी की गई उसी ऑपरेशन में चारों आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार आतंकियों की शिनाख्त उमर बशीर शेख (23), दानिश खाजेर शेख (22), वसीम अहमद खान (23) व ताहिर हबीब भट के रूप में हुई हैं। 

एक आतंकी एमबीए का छात्र
वसीम एमबीए का छात्र है जबकि उमर ने आपरेशन थियेटर (शल्य चिकित्सा) में डिप्लोमा कर रखा है। एसएसपी ऑपरेशन कुपवाड़ा शफाकत हुसैन ने बताया कि पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ की जा रही है।  
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

2009-10 में इस संगठन का हो चुका था खात्मा

सोशल मीडिया पर वायरल की थी आतंकियों ने तस्वीर
सेना के अनुसार अल बदर एक बार फिर से उत्तरी कश्मीर में अपने पैर जमाने की कोशिशें कर रहा है। सैन्य सूत्रों ने बताया कि 2009-10 में इस संगठन का उत्तरी कश्मीर से पूरी तरह से खात्मा कर दिया गया था। इसके बाद लश्कर इलाके में सक्रिय हो गया था। लेकिन अब लश्कर की जड़े कमजोर होती दिख रही है। 

यही कारण है कि अल-बदर दोबारा से पैर जमाने की कोशिश में है। एक कारण यह भी हो सकता है कि लश्कर एक प्रतिबंधित आतंकी संगठन है और अल-बदर नहीं। अल-बदर के लश्कर से ही टूटकर बने होने के चलते इसे ही ज्यादा सक्रिय करने की एक सोची समझी साजिश हो। 

वहीं बता दें कि वर्ष 2018 मौजूदा आंकों के अनुसार स्थानीय भर्ती में पिछले कई वर्षों के मुकाबले सबसे आगे पहुंच चुका है। अभी तक के आंकों की बात करें तो यह आंका 140 के करीब पहुंच चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें