फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा से आतंकी गतिविधियों में सहयोग देने वाले चार लोग गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Sat, 15 May 2021 05:46 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

पुलिस को तलाशी के दौरान उनके पास से आतंकवादी संगठनों से संबंधित कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
आतंकियों के मददगार गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के साथ लड़ने के साथ-साथ सुरक्षाबलों द्वारा घाटी में लगातार आतंकी गतिविधियों के खिलाफ लड़ाई जारी है। सुरक्षाबलों द्वारा लगातार तलाशी अभियान जारी हैं, इसी के चलते पुलिस ने दक्षिण कश्मीर के जिला पुलवामा से चार संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए चारो आरोपियों ने आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने में आतंकियों का सहयोग किया था।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इन चारों लोगों के बारे में सुरक्षाबलों को काफी दिन पहले से जानकारी मिल गई थी, पर कुछ कारणों की वजह से उन्हें गिरफ्तार करने में समय लगाया गया। शुक्रवार देर रात पुलिस को सूचना मिली की ये चारो लोग पुलवामा में बारपोरा गांव में छिपे हुए हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में पहली बार बच्चों को लगी न्यूमोकोकल वैक्सीन, जानिए फायदा
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सेना और बीएसएफ की टीमों के साथ गांव बारपोरा पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर दी, जिसके बाद इन चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को तलाशी के दौरान उनके पास से आतंकवादी संगठनों से संबंधित कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किए गए चारों आदमी आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए संगठनों की मदद करते थे। चारों से पूछताछ की जा रही है। विस्तृत जानकारी मिलने पर पुलिस इस बारे में बयान जारी करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें