फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः सैन्य वर्दी में दिखे चार हथियारबंद संदिग्ध, इलाके में अलर्ट जारी

Mon, 07 Sep 2020 01:53 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

जम्मू संभाग के उधमपुर जिले की मजालता तहसील के तजूर गांव में शनिवार देर रात सैन्य वर्दी में चार हथियारबंद संदिग्धों के देखे जाने की सूचना पर पुलिस ने रात से दोपहर तक तलाशी अभियान चलाया। लगभग 12 घंटे तक चले ऑपरेशन में कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस का कहना है कि पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः चालबाज चीन को सबक सिखाने के लिए सेना के साथ लद्दाखियों ने कसी कमर, देखिए देश प्रेम का जज्बा

गांव के एक युवक ने शनिवार रात करीब एक बजे अपने घर के पास से चार संदिग्ध लोगों को गुजरते देखा। चारों ने सेना की वर्दी पहन रखी थी और इनके हाथ में हथियार और कंधे पर बैग था। चारों ने गांव में मौजूद बावली में पानी पिया और फिर जंगल की तरफ निकल गए। युवक ने पहले गांव के लोगों को जगाकर इसकी सूचना दी। इसके बाद मजालता पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मजालता पुलिस स्टेशन के एसएचओ विशाल शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तलाशी अभियान शुरू किया। जो रविवार दोपहर एक बजे तक चलता रहा। पुलिस ने सभी ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया है। अगर कहीं पर भी कोई संदिग्ध नजर आता है तो वह इसके बारे में तुरंत सूचित करें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः बीएसएफ के महानिदेशक बोले- घुसपैठ रोकने के लिए सीमा पर अदृश्य तारबंदी की जा रही

एसएचओ विशाल शर्मा ने बताया कि लोगों की तरफ से जब संदिग्ध देखे जाने की सूचना दी गई तो उन्होंने अपनी टीम के साथ तलाशी अभियान शुरू कर दिया। अभी तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। लेकिन पूरी तरह से अलर्ट है। गांव के लोगों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान का शकरगढ़ बना आतंकिस्तान, बॉर्डर के सामने बना रखा है सबसे बड़ा लांचिंग पैड

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें