सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक राकेश अस्थाना ने कहा कि घुसपैठ रोकने के लिए सीमा पर अदृश्य तारबंदी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आतंकियों को रोकने के लिए बल के पास तमाम विकल्प खुले हैं। सीमा पर गश्त बढ़ाकर जवानों की अतिरिक्त तैनाती, तकनीकी ढांचे को बढ़ाया जा सकता है। पाकिस्तान की ओर से सांबा सेक्टर में खोदी गई सुरंग मिलने के बाद उन्होंने जम्मू, सांबा, कठुआ बॉर्डर और जम्मू फ्रंटियर का दौरा कर सुरक्षा हालात की समीक्षा की।