फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, पहाड़ी रास्तों और नदियां पार कर घर पहुंचकर हो रहा टीकाकरण समेत प्रदेश की पांच बड़ी खबरें

Wed, 16 Jun 2021 05:05 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

शहर के बाहरी इलाके नौगाम के वागूरा में कल रात से जारी मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया है। जिसकी पहचान शोपियां निवासी उजैर अशरफ दर के रूप में हुई है। वहीं कोरोना महामारी के दौरान लोगों की जान बचाने का स्वास्थ्य विभाग में जुनून है। नदी-नाले, पहाड़ियां, दुर्गम रास्ते तय कर विभाग की टीम घर-घर पहुंचकर लोगों को टीका लगा रही है। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
jammu kashmir top news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के बाहरी इलाके नौगाम के वागूरा में कल रात से जारी मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया है। जिसकी पहचान शोपियां निवासी उजैर अशरफ दर के रूप में हुई है। अभी और आतंकी घिरे होने की आशंका है। तलाश जारी है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक पिस्टल, एक गोला बारुद की मैगजीन, छह राउंड और दो ग्रैनेड बरामद किए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन


कोरोना महामारी के दौरान लोगों की जान बचाने का स्वास्थ्य विभाग में जुनून है। नदी-नाले, पहाड़ियां, दुर्गम रास्ते तय कर विभाग की टीम घर-घर पहुंचकर लोगों को टीका लगा रही है। सेना भी इस काम में मदद कर रही है। उसकी पेट्रोल टीम सुदूर इलाकों में जाकर लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक कर रही है। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जांच भी कर रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.....

जम्मू जिले में अनलॉक होते ही बैंकों और सरकारी दफ्तरों में अपने काम करवाने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है। प्रदेश के सभी बैंकों में एक जैसा हाल चाहे फिर वो जेके बैंक हो या फिर अन्य कोई। हर बैंक के बाहर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इस दौरान कोविड प्रोटोकोल की जमकर धज्जियां उड़ती हुई नजर आ रही हैं। सामाजिक दूरी का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा। बैंकों की लचर कार्यप्रणाली और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.....
विज्ञापन


प्रसिद्ध मचैल यात्रा में इस बार एरो एयरक्राफ्ट सेल्स एंड चारटीयर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी हेलिकॉप्टर सेवा देगी। मंगलवार को कंपनी के नाम का टेंडर निकला है। इसमें गुलाबगढ़ से मचैल तक का एक तरफा किराया 2565 रुपये तय किया गया। जिला प्रशासन की ओर से प्रसिद्ध मचैल माता यात्रा में हेलिकॉप्टर सेवा मुहैया करवाने के लिए टेंडर निकाले थे, जिसमें छह कंपनियों ने आवेदन किया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.....

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले में चार साल की बच्ची को शिकार बनाने वाले आदमखोर तेंदुए को 11 दिन के प्रयास के बाद वन्यजीव विभाग के अधिकारियों ने पकड़ लिया। तेंदुआ बच्ची को उसके घर के बगीचे से उठाकर ले गया था और उस बच्ची को अपना शिकार बनाया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.....

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें