फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: जलशक्ति विभाग के स्टोर में भड़की आग करोड़ों का ब्लीचिंग पाउडर और किटें राख, आग लगने के कारणों का नहीं चल पाया पता

Sun, 25 Jul 2021 10:44 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

ट्रांसपोर्ट नगर में अग्निकांड के बाद से जांच में जुटी पुलिस। रविवार तड़के तीन बजे लगी आग, फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों की मदद से तीन घंटे बाद बुझाई गई।
विज्ञापन
जलशक्ति विभाग में लगी आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रांसपोर्ट नगर स्थित जलशक्ति विभाग के मेन स्टोर में रविवार तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इस अग्निकांड में जम्मू संभाग के लिए स्टोर में रखा गया करोड़ों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों की मदद से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्टोर में पानी में मिलाने वाला ब्लीचिंग पाउडर पड़ा था, जिससे आग काफी भड़क गई।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अनुमानित एक हजार मीट्रिक किलो ब्लीचिंग पाउडर और 50 हजार के करीब पानी को टेस्ट करने वाली किटें जलीं हैं। जलशक्ति विभाग बाकी के नुकसान का आंकलन कर रहा है, क्योंकि यह जम्मू संभाग का मुख्य स्टोर है। इसी स्टोर में जलशक्ति विभाग ने संभाग के लिए अपनी सप्लाई का जरूरी सामान रखा हुआ था। पुलिस के अनुसार रविवार तड़के करीब तीन बजे के आसपास लगी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आग लगने के बाद स्टोर से जब धुआं उठने लगा तो ट्रांसपोर्ट नगर के कुछ लोगों ने पुलिस को सूचित किया। देखते ही देखते धुआं आग की लपटों में बदल गया और आग काफी फैल गई। पुलिस की ओर से दमकल विभाग को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचकर दमकल वाहनों की मदद से कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कारगिल युद्ध: द्रास में सुनाई गई कारगिल युद्ध की शौर्यगाथा, वीर नारियों और वीर माताओं की मौजूदगी में सुनाएं वीरों के किस्से

विभाग की टीमों ने किया निरीक्षण नुकसान का किया जा रहा आंकलन
आग लगने की घटना के बाद जलशक्ति विभाग के अफसरों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। आग लगने से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। कुछ सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया है कुछ धुएं और आग बुझाने की प्रक्रिया में खराब हो गया। बताया जा रहा है कि करोड़ों रुपये का सामान स्टोर में रखा गया था, जो कि अग्निकांड में जल गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट ही सामने आ रहा है। हालांकि मामले की जांच जारी है। संबधित विभाग के अधिकारियों से भी बातचीत की जा रही है। - अचल कुमार, प्रभारी,  पुलिस चौकी नरवाल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें