फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: जंगली सब्जी से भरा बैग खोलते ही हुआ धमाका, एक की मौत

Thu, 27 May 2021 10:30 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

आशंका जताई जा रही है कि हो सकता है कि मां-बेटी जंगल से अपने साथ कोई जिंदा शैल भी ले आई हों।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में एक रहस्यमयी विस्फोट के कारण एक लड़की की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार वीरवार को हंदवाड़ा के ट्राटपोरा अमरगढ़ के शरकूट विलगाम गांव में मां-बेटी अपने घर पर काम कर रही थीं। तभी अचानक से एक जोरदार धमाका हुआ जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन


धमाके में घायल सारा बेगम (49) और उसकी बेटी गुलनाजा बानो (19) को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां बच्ची ने दम तोड़ दिया। उसकी मां को गंभीर चोटें होने के कारण श्रीनगर रेफर किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने लड़की की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों मां-बेटी पास के जंगल से लोंगडी (जंगली सब्जी) लाई थीं।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: छह युवाओं को आतंक की राह पर जाने से पुलिस ने रोका, सात आतंकी मददगार भी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आशंका जताई कि हो सकता है कि मां-बेटी अपने साथ कोई जिंदा शैल भी ले आई हों। जब उन्होंने घर पहुंचकर बैग खोला होगा तो वह शैल फट गया होगा। अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें