बोर्ड आफ एंट्रेस एग्जामिनेशन ने अगले सप्ताह पालीटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए चयन परीक्षा में बैठने के लिए एक गाय के नाम पर पहचान पत्र जारी करने के मामले में सफाई देते हुए कहा है कि परीक्षा के लिए आवेदन और प्रवेश पत्र जारी करने की प्रक्रिया आनलाइन रहती है।
कंप्यूटर में आवेदकों की तस्वीरों की पहचान के लिए एक साफ्टवेयर काम करता है, लेकिन यह किसी इंसान या जानवर की शक्ल में फर्क नहीं करता है। यह पहचान पत्र किसी ने शरारत करते हुए इंटरनेट की साइट पर अपलोड कर दिया है।
पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। साइबर सेल की मदद ली जा रही है। मेरिट सूची जारी होने के बाद ही उम्मीदवार से काउंसिलिंग के दौरान श्रीनगर और जम्मू कार्यालय में असली प्रमाणपत्र मांगे जाते हैं।