फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, इंटरनेट बंद

Wed, 25 Jul 2018 11:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : ani
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। आज सुबह से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। 
विज्ञापन

आतंकियों की सूचना पर सुरक्षाबलों ने इलाके में घेराबंदी की थी। 

आपको बता दें कि अनंतनाग में यह एनकाउंटर चल रहा है। बुधवार सुबह से जारी ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने अनंतनाग के लालचौक इलाके में एक मकान के अंदर ये आतंकी छिपे हैं। 

जानकारी मिली है कि ये आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के हैं। बताया जा रहा है कि सुबह 4 बजे से ही सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी हो रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए इंटरनेट सेवा पर भी बैन कर दिया गया है। 
विज्ञापन






श्रीनगर में सीआरपीएफ पार्टी पर आतंकी हमला, जवान शहीद

वहीं श्रीनगर में सचिवालय से 300 मीटर दूर बटमालू इलाके में मंगलवार को सीआरपीएफ पार्टी पर आतंकियों ने हमला बोल दिया। इसमें एक जवान शहीद हो गया जबकि दो अन्य घायल हो गए। हमले के तुरंत बाद पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया।

हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने ली है। बटमालू इलाके में आतंकियों ने मंगलवार शाम करीब चार बजे वहां तैनात सीआरपीएफ पार्टी को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें तीन जवान घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

इलाज के दौरान एक जवान ने दम तोड़ दिया। सीआरपीएफ के प्रवक्ता संजय शर्मा ने बताया कि हमले में सीआरपीएफ  की 23 बटालियन का कांस्टेबल शंकर लाल बराला (राजस्थान निवासी) शहीद हो गया। दो अन्य घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

हमले के तुरंत बाद सीआरपीएफ  और पुलिस के आला अधिकारियों ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पूरे इलाके को घेरकर एक घंटे तक तलाशी अभियान चलाया गया क्योंकि उन्हें शक था कि आतंकी आसपास ही कहीं पनाह लिए हुए हैं।

शहर के लगभग सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स को सीलकर तलाशी ली गई। हालांकि, आतंकियों का कोई सुराग नहीं लग सका।

एक महीने पहले करन नगर में किया था हमला
इससे पूर्व आतंकियों ने 15 जून को बटमालू से कुछ किलोमीटर दूर करन नगर इलाके में जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों को निशाना बनाया था। इसमें दो जवान घायल हुए थे जिनमें से एक ने बाद में दम तोड़ दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें