मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों पर बडगाम में एनकाउंटर साईट पर पत्थरबाजों पथराव शुरू कर दिया। इसके चलते सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इससे पहले मंगलवार को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले से ही चार अज्ञात बंदूकधारी एक कार को अगवा कर श्रीनगर की ओर बढ़े और चार किलोमीटर पहले गाड़ी को छोड़कर गायब हो गए। कार के चालक से पुलिस को जानकारी मिलने के बाद श्रीनगर और उसके आसपास के इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई।
वादी में सुरक्षाबल जिस प्रकार आतंकवादियों के खिलाफ आपरेशन चला रहे हैं आशंका है कि हताश आतंकी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। हालांकि इस घटना की आधिकारिक स्तर पर पुष्टि नहीं हुई है।
सूत्रों के अनुसार, मंगलवार देर शाम चार अज्ञात बंदूकधारियों ने बडगाम जिले से एक काले रंग की आल्टो कार को हाईजैक कर लिया और श्रीनगर के लाल चौक से करीब चार किलोमीटर पहले ही रात लगभग आठ बजे रामबाग इलाके में उतर गए।
आतंकियों के जाने के बाद गाड़ी के चालक ने नजदीकी पुलिस स्टेशन को पूरे मामले की सूचना दी। शहर और आस पास के इलाकों में सुरक्षा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है साथ ही सभी सुरक्षा एजंसियों को चौकन्ना रहने को भी कहा गया।