फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: डीजीपी बोले मारा गया आतंकी नवीद जट था पाकिस्तानी, शव लेकर जाए पाक, गृह मंत्रालय को लिखेंगे पत्र

Wed, 28 Nov 2018 07:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
आतंकी नावेद जट - फोटो : फाइल
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुबह-सुबह सुरक्षाबलों ने बडगाम में दो आतंकियों को मार गिराया है। मारे जाने की सूची में पाक का सबसे बड़ा आतंकी माना जाने वाला कस्टडी से फरार आतंकी नावेद जट की भी खबर है। वह पत्रकार सुजात बुखारी की हत्या सहित घाटी में कई बड़ी आतंकी वारदातों में शामिल रहा है। इस मुठभेड़ में सेना के भी तीन जवान घायल हुए हैं। फिलहाल दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है।  
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि यह पूरा हफ्ता हमारे लिए काफी अच्छा रहा है। मासूम लोगों की हत्या में शामिल कुलगाम, पुलवामा और शोपियां के आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। ग्राउंड वेरिफिकेशन के बाद इस बात की पुष्टि हुई है कि लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर नवीद जट मार गिराया गया है। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच आज हुई मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर किये गए हैं।   
 

डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि मारा गया लश्कर का आतंकवादी नवीद जट पाकिस्तानी नागरिक था, पाकिस्तान को शव ले जाने की सूचना देने के लिए हम गृह मंत्रालय को पत्र लिखेंगे। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बडगाम के चटगाम में यह एनकाउंटर चल रहा है। सुरक्षाबलों को यहां आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी आतंकियों को फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया। फिलहाल ऑपरेशन जारी है। 

सीआरपीएफ के दो जवान पत्थरबाजी के चलते घायल

मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों पर बडगाम में एनकाउंटर साईट पर पत्थरबाजों  पथराव शुरू कर दिया। इसके चलते सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 






 
विज्ञापन

इससे पहले मंगलवार को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले से ही चार अज्ञात बंदूकधारी एक कार को अगवा कर श्रीनगर की ओर बढ़े और चार किलोमीटर पहले गाड़ी को छोड़कर गायब हो गए। कार के चालक से पुलिस को जानकारी मिलने के बाद श्रीनगर और उसके आसपास के इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई। 

वादी में सुरक्षाबल जिस प्रकार आतंकवादियों के खिलाफ आपरेशन चला रहे हैं आशंका है कि हताश आतंकी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। हालांकि इस घटना की आधिकारिक स्तर पर पुष्टि नहीं हुई है। 

सूत्रों के अनुसार, मंगलवार देर शाम चार अज्ञात बंदूकधारियों ने बडगाम जिले से एक काले रंग की आल्टो कार को हाईजैक कर लिया और श्रीनगर के लाल चौक से करीब चार किलोमीटर पहले ही रात लगभग आठ बजे रामबाग इलाके में उतर गए। 

आतंकियों के जाने के बाद गाड़ी के चालक ने नजदीकी पुलिस स्टेशन को पूरे मामले की सूचना दी। शहर और आस पास के इलाकों में सुरक्षा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है साथ ही सभी सुरक्षा एजंसियों को चौकन्ना रहने को भी कहा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें