फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

Wed, 24 Oct 2018 08:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के नौगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच सुबह से मुठभेड़ जारी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक नौगाम के सुथू इलाके में दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलने की आवाज आ रही है। सेना ने इसमें दो आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों के शव सेना ने बरामद कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों आनंतनाग के रहने वाले थे और लश्कर में शामिल थे। 

विज्ञापन






मुठभेड़ के दौरान स्थानीय लोगों ने सुरक्षाबलों पर पथराव किया है। इसके अलावा स्कूल-कॉलेज बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि यह मुठभेड़ केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के एकदिवसीय दौरे के एक दिन बाद ही हुई है। उन्होंने अपने इस दौरे पर कल (मंगलवार) कहा था कि केंद्र सरकार पाकिस्तान समेत सभी से बातचीत को तैयार है, लेकिन आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकता।

घाटी के सुरक्षा हालात व विकास कार्यों की समीक्षा तथा नेकां, पीडीपी, कांग्रेस व भाजपा के प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि जहां तक बातचीत का प्रश्न है तो केंद्र सरकार को किसी से भी बात करने में कोई समस्या नहीं है। कम से कम यह देखना चाहिए कि पाकिस्तान भारत में आतंकवाद को प्रायोजित कर रहा है और आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। हमें कम से कम यह आश्वासन मिलना चाहिए कि पाकिस्तान इस तरह की कोई हरकत नहीं करेगा। भारत ने अपनी तरफ से कई सकारात्मक प्रयास किए हैं। लेकिन पाकिस्तान ने कोई भी पहल नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें