फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Encounter: अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में जैश के तीन आतंकी ढेर

Sat, 21 Aug 2021 08:54 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

अवंतीपोरा के नागबेरन त्राल के वन इलाके के ऊपरी इलाकों में सुरक्षाबलों ने जैश के तीन आतंकियों को मार गिराया है। इससे पहले गुरुवार को भी तीन दहशतगर्दों का खात्मा सुरक्षाबलों ने किया था। 
विज्ञापन
त्राल मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियो का खात्मा किया - फोटो : भारतीय सेना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने शनिवार को जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान चल रहा है। जानकारी के अनुसार, अवंतीपोरा के नागबेरन त्राल के वन इलाके के ऊपरी इलाकों में यह मुठभेड़ चल रही थी। दरअसल, खुफिया एजेंसियों को सूचना मिली थी कि वन इलाके में कुछ आतंकी छिपे हैं। सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना के जवानों ने इलाके को घेर लिया। 

विज्ञापन


आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को समर्पण के लिए कहा, लेकिन आतंकी नहीं माने। आतंकी लगातार सुरक्षाबलों पर फायरिंग करते रहे। इस पर सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तीन आतंकियों का खात्मा कर दिया। 

मारे गए तीन आतंकवादियों के पास से दो एके-47 राइफल, एक एसएलआर और अन्य सामान बरामद किया गया है। उधर कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने बताया कि आज मुठभेड़ में मारा गया जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी वकील शाह, राकेश पंडिता की हत्या में शामिल था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- मौत का खौफ: सेब के बागानों से लेकर टॉयलेट सीट के नीचे छिपते हैं आतंकी, हैरान कर देंगे इनके ठिकाने

हिजबुल के हिट स्क्वायड के दो आतंकी ढेर
इससे पहले दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के ख्रीव में सुरक्षाबलों ने गुरुवार को रातभर चली मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकी हिजबुल के हिट स्क्वायड के सदस्य थे जो इलाके में नागरिकों की हत्या के लिए जिम्मेदार थे। 

दोनों आतंकी कई नागरिक हत्याओं में शामिल थे। इनसे एक एके 47 राइफल, एक पिस्टल तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद की गई हैं। सुरक्षाबलों का मानना है कि इनके मारे जाने से इलाके में नागरिकों के उत्पीड़न में कमी आएगी। 

यह भी पढ़ें- भावुक पल: गलती से भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तानी बच्चे, फिर स्कूल का नजारा देख रो पड़े, देखिए तस्वीरें

सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार की देर रात पुलिस ने ख्रीव में दो आतंकियों की मौजूदगी की सूचना दी। इस पर 50 राष्ट्रीय राइफल्स, पुलिस व 185 बटालियन सीआरपीएफ ने रात के एक बजे गांव की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। घेरा सख्त होता देख मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। 

हालांकि, सुरक्षाबलों ने संयम बरता। उन्होंने तत्काल उस मकान और आस-पास के इलाके को खाली कराया जहां आतंकी छिपे थे ताकि वे क्रास फायरिंग की चपेट में न आएं। इसके बाद कई बार आतंकियों को समर्पण करने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। 

रुक रुककर रातभर फायरिंग होती रही। सुबह साढ़े छह बजे एक आतंकी ने फायरिंग करते हुए सुरक्षा घेरा तोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन उसे मार गिराया गया। इसके बाद भी दूसरा आतंकी लगातार फायरिंग करता रहा, जिसे सुबह सवा नौ बजे मार गिराया गया। 

आईजी विजय कुमार ने बताया कि मारे गए दोनों आतंकी हिजबुल के हिट स्क्वायड के सदस्य थे। यह स्क्वायड दक्षिणी कश्मीर में नागरिकों की हत्या के लिए जिम्मेदार है। मारे गए आतंकियों में एक ख्रीव का मुसैब मुश्ताक भट था, जो कई नागरिकों की हत्या में शामिल था। वह लुरगाम में 23 जुलाई को गर्ल्स हाईस्कूल पस्तूना के कर्मचारी जावेद अहमद मलिक समेत कई अन्य नागरिकों की हत्या में शामिल था। दूसरे की शिनाख्त चाकूरा पुलवामा के मुजम्मिल अहमद राथर के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

दूसरा आतंकी हाल में हुआ था शामिल

आईजी के अनुसार मुसैब का एक बड़ा टेरर क्राइम रिकॉर्ड है। वह कई आतंकी गतिविधियों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में शामिल रहा है। मुजम्मिल हाल ही में आतंकवाद में शामिल हुआ था। फि लहाल पुलिस ने लोगों से मुठभेड़ स्थल से दूर रहने की भी गुजारिश की है ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न होने पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें