फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने मार गिराए दो आतंकी, मुठभेड़ जारी

Sat, 13 Apr 2019 04:30 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
मौके पर सुरक्षाबल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों ने अब तक दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। मारे गए आतंकियों की पहचान आबिद वागय और शाहजहां मीर के तौर पर हुई है। फिलहाल सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।
विज्ञापन






समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शोपियां जिले के गहांद इलाके में यह मुठभेड़ चल रही है। दरअसल, खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिला था कि गहांद इलाके में एक घर में दो से तीन आतंकी छिपे हैं। 

जिसके बाद सुरक्षाबलों ने एक पूरे इलाके को घेर लिया। आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षा बलों पर फायरिंग की। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया। अभी तक दो आतंकी मारे गए हैं। फिलहाल मुठभेड़ जारी है। 
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन

सावजियां सेक्टर में पाकिस्तानी ने दागे गोले, तीन घायल

इससे पहले शुक्रवार को पुंछ जिले के सावजियां सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन कर सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। इसमें चपड़ियां गांव में दो महिलाओं सहित तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए।

कई मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। देर शाम तक रुक-रुक कर गोलाबारी जारी रही, जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तानी सेना ने दो साल बाद शुक्रवार सुबह सवा आठ बजे मंडी तहसील के सावजियां सेक्टर में गोलाबारी शुरू की।

इस गोलाबारी में नियंत्रण रेखा के चपड़ियां गांव में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें भारी गोलाबारी के बीच कई किलोमीटर तक चारपाई पर उठा कर सड़क तक लाया गया। वहां से उपजिला अस्पताल मंडी पहुंचाया। घायलों की पहचान तस्वीर बेगम (18), शबीना अख्तर और मोहम्मद हिसाक के रूप में हुई है।

देर शाम शबीना अख्तर की हालत गंभीर होने पर राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल और बाद में जीएमसी रेफर कर दिया गया। वहीं, दो अन्य का उपचार मंडी उपजिला अस्पताल में जारी है। गोलाबारी शाम चार बजे तक लगातार जारी रही। इसके बाद देर शाम तक रुक-रुक कर चलती रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें