फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kulgam Encounter: सेना ने तीन आतंकियों को किया ढेर, घटनास्थल पर हुए ब्लास्ट में छह नागरिक घायल

Mon, 27 Apr 2020 09:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के काजीगुंड में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद बारमद हुआ है। आतंकियों की शिनाख्त की जा रही है। उधर, दोपहर तीन बजे के करीब घटनास्थल पर एक ब्लास्ट हुआ। इस हादसे में छह नागरिकों के घालय होने की सूचना है। ब्लास्ट होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

 

कुलगाम जिले के काजीगुंड में लोअर मुंडा इलाके में सेना की 19 आरआर, एसओजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने सोमवार सुबह करीब आठ बजे सर्च ऑपरेशन शुरू किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लोअर मुंडा इलाके में कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। 
 

अधिकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने सुबह लगभग 08:00 बजे आतंकियों की तलाश तेज कर दी, घेरा सख्त होने पर छिपे हुए आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलाबारी शुरू कर दी। सेना ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की। कई घंटे चली मुठभेड़ में जवानों ने तीन आंतकियों को मार गिराया। वहीं तलाशी अभियान अभी जारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कुलगाम में मुठभेड़ में चार आतंकी ढेर

दक्षिणी कश्मीर में लगातार तीसरे दिन हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया था। मारे गए आतंकियों से हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ था। ऑपरेशन में मेजर रैंक का एक अधिकारी घायल भी हुआ था। पिछले तीन दिनों में आठ आतंकी तथा एक मददगार ढेर किया जा चुका है। 
 
पुलिस के अनुसार कुलगाम के दुग्गर इलाके में आतंकियों होने की सूचना पर रविवार को पुलिस, राष्ट्रीय राइफल्स तथा सीआरपीएफ की ओर से पूरे इलाके को घेर लिया गया। इसी दौरान रात आठ बजे चेहलान व अस्ठाल गांव के बीच आतंकियों ने सुरक्षाबलों की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया। 
 
जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। शुरुआती फायरिंग में दो आतंकियों को मार गिराया गया। इसके बाद बचे दो आतंकी पास के एक मकान में छिपकर फायरिंग करने लगे। सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए मुठभेड़ में दो अन्य आतंकियों को भी ढेर कर दिया। 
 
इससे पहले शनिवार को पुलवामा जिले को अवंतीपोरा इलाके को गोरिपोरा गांव में दो आतंकी तथा एक मददगार को मार गिराया गया था। शुक्रवार को कुलगाम जिले के शिरपोरा से एक पुलिसकर्मी का अपहरण कर भाग रहे दो आतंकियों को भी सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें