कश्मीर में भी मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच राहत भरी खबर यह है कि वहां भी रविवार को 18 ओर लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिए गए है। आठ लोग जम्मू में कोरोना को मात देकर जीत गए हैं। कश्मीर संभाग में स्किम्स बेमीना में उपचाराधीन दस मरीज स्वस्थ हुए है।
जेएलएनएम अस्पताल श्रीनगर में पांच, कुपवाड़ा के सीएचसी अस्पताल में दो व जम्मू के सीडी अस्पताल में आठ मरीज स्वस्थ होकर उनको अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। अब तक 137 लोग कोरोना को हराकर स्वस्थ हो चुके हैं।
66977 को रखा गया आब्जर्वेशन पर
कोरोना को लेकर 66977 लोगों को आब्जर्वेशन पर रखा गया है। 6232 को होम क्वारंटीन, 380 को अस्पताल में आइसोलेशन, 258 को हास्पिटल क्वारंटीन पर रखा गया है। 49338 का सर्विलांस पूरा हो चुका है। 10763 को होम सर्विलांस पर रखा गया है। 13959 टेस्ट कराए गए जिसमें 13435 के रिपोर्ट निगेटिव आए हैं।
उपराज्यपाल प्रशासन के प्रवक्ता रोहित कंसल ने कोरोना की अपडेट ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा ‘प्रदेश में 523 पॉजिटिव मामले हो गए हैं। लेकिन इस संख्या को अपनी हिम्मत न तोड़ने दें। कोरोना पर अपडेट में 137 मरीजों के ठीक होने का आंकड़ा भी शामिल है। हम ज्यादा से ज्यादा टेस्ट करने का अभियान जारी रखेंगे। आप सभी को सहयोग करना होगा।