फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Election: 8 अक्तूबर को आएंगे नतीजे, प्रदेश में बने 20 मतगणना केंद्र, त्रि-स्तरीय रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

Sun, 06 Oct 2024 10:28 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर

सार

मतगणना हॉल के अंदर केवल अधिकृत मतगणना एजेंट और ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रत्येक उम्मीदवार के लिए मतों की गिनती का परिणाम हर राउंड के बाद सार्वजनिक घोषणा प्रणाली के माध्यम से घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए मंगलवार को होने वाली मतगणना के लिए सभी जिला मुख्यालयों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के सभी 20 मतगणना केंद्रों पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 873 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में कैद है।

विज्ञापन


प्रदेश में वर्ष 2014 के बाद पहली बार हुए विधानसभा चुनाव तीन चरणों में आयोजित किए गए थे। पहले चरण में 18 सितंबर को 24 सीटों पर मतदान हुआ, जबकि दूसरे चरण में 26 सीटों के लिए मतदान 25 सितंबर को हुआ और शेष 40 सीटों के लिए मतदान एक अक्तूबर को किया गया।

अधिकारी ने बताया, मतगणना हॉल के अंदर केवल अधिकृत मतगणना एजेंट और ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रत्येक उम्मीदवार के लिए मतों की गिनती का परिणाम हर राउंड के बाद सार्वजनिक घोषणा प्रणाली के माध्यम से घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस बार 63.45 प्रतिशत पड़े वोट
इस बार जम्मू-कश्मीर में चुनावों में 63.45 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 2014 के विधानसभा चुनावों में दर्ज 65.52 प्रतिशत से कम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें