परीक्षा देती छात्र (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
कोविड़-19 और लॉकडाउन के बाद स्कूल पहुंचे छात्रों को मई में बोर्ड परीक्षाओं का सामना करना है। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्रों के साथ अभिभावकों में तनाव है। यह तनाव छात्रों पर हावी न हो, इसके लिए जम्मू स्कूल शिक्षा निदेशालय के काउंसलिंग सेल ने तीन सूत्रीय कार्य योजना बनाई है।
इस कार्य योजना में एग्जाम स्ट्रेस मैनेजमेंट, एग्जाम टेकिंग स्किल और स्टडीज स्किल शामिल हैं। काउंसलिंग सेल की ओर से ‘आओ बात करें’ कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसमें छात्रों को परीक्षाओं के लिए मानसिक रूप से तैयार किया जा रहा है। कोविड-19 के कारण वर्ष 2020 छात्रों के लिए काफी कठिन साल रहा है। उन्हें तनाव है कि वह महामारी के कारण पूरा साल स्कूल नहीं जा सके।
लगभग एक वर्ष बाद स्कूल खुलते ही दसवीं व बारहवीं की परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी गई है। ऐसे में काउंसलिंग सेल ने अपनी गतिविधियां भी तेज कर दी हैं। इसमें ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन सेशन किया जा रहा है। इसके साथ आओ बात करें हेल्पलाइन नंबर पर भी छात्र परीक्षा से संबंधित प्रश्न पूछ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में साइंस संकाय के छात्रों ने सिलेबस कम करने से संबंधित प्रश्न पूछे हैं।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : बीस आईएएस, केएएस स्तर के प्रशासनिक सचिव विंटर सचिवालय में ही रहेंगे तैनात
काउंसलिंग सेल ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन एग्जाम स्ट्रेस मैनेजमेंट पर सेशन आयोजित कर रहा है। तनाव प्रबंधन में छात्रों को बताया जा रहा है स्ट्रेस को कैसे कम करें, परीक्षा की तैयारी कैसे करें, परीक्षा में प्रश्न का उत्तर कैसे दें।
-रोमेश शर्मा, हेड, काउंसलिंग सेल