फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : 24 घंटे में सीमा पर तीन जगह दिखे ड्रोन, सुरक्षा बलों ने फायरिंग कर खदेड़ा

Fri, 16 Jul 2021 01:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामगढ़/ज्यौड़ियां/आरएसपुरा 

सार

  • रामगढ़ के नंदपुर में सीमा से ढाई किमी अंदर घुस कर सैन्य कैंप की ले रहा था टोह
  • पलांवाला सेक्टर में पाकिस्तानी क्वाडकॉप्टर के देखे जाने के बाद सर्च ऑपरेशन
  • आरएस पुरा सेक्टर के अबदुलिया में भी लोगों ने देखा ड्रोन
विज्ञापन
ड्रोन - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय सीमा तथा नियंत्रण रेखा पर 24 घंटे में तीन स्थानों पर पाकिस्तानी ड्रोन दिखे। दो जगहों पर सुरक्षा बलों ने फायरिंग कर ड्रोन को खदेड़ दिया। रामगढ़ में अतंरराष्ट्रीय सीमा पर नंदपुर में वीरवार की रात 8.30 बजे एक पाकिस्तानी ड्रोन सीमा से ढाई किलोमीटर अंदर तक घुस आया। वह सेना के एक कैंप की टोह ले रहा था। सतर्क  जवानों ने फायरिंग कर उसे खदेड़ दिया।

विज्ञापन


इससे पहले बुधवार की रात पलांवाला सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर ड्रोन देखे जाने के बाद सेना ने फायरिंग कर उसे खदेड़ा। इस बीच एयरफोर्स स्टेशन पर भी बुधवार की रात आसमान में चमकती रोशनी देखी गई। हालांकि, एयरफोर्स ने इसकी पुष्टि नहीं की है। एक दिन पहले अरनिया और हीरानगर में भी ड्रोन दिखाई दिए थे।

बुधवार रात 9.45 बजे पलांवाला सेक्टर में फेंसिंग के पास पाकिस्तान का ड्रोन मंडराता दिखा। राजा पोस्ट के पास सेना ने जब ड्रोन की आवाज सुनी तो फायरिंग कर दी। इससे ड्रोन वापस पाकिस्तान क्षेत्र में चला गया। सूत्रों ने बताया कि यह पाकिस्तानी क्वाडकॉप्टर था जो इलाके में रेकी के लिए भेजा गया था। खौड़ पुलिस थाना प्रभारी बलविंदर सिंह भाऊ ने बताया कि सेना की तरफ से पाक ड्रोन को खदेड़ दिया गया।
विज्ञापन


सीमावर्ती गांवों में सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया। सेना ने भी सीमा पर तलाशी अभियान चलाया। वीरवार को रात लगभग नौ बजे आरएस पुरा सेक्टर के अबदुलिया में भी लोगों ने ड्रोन देखा। लोगों का कहना है कि लाल रंग की रोशनी आसमान में देखी गई। हालांकि, बीएसएफ ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

सीमा पर लगातार ड्रोन की मूवमेंट
पिछले कुछ दिनों से सीमा पर ड्रोन की लगातार मूवमेंट देखने को मिल रही है। दो जुलाई को भी पाकिस्तानी क्वाडकॉप्टर ने अरनिया सेक्टर में भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की थी, लेकिन बीएसएफ की फायरिंग के बाद वह लौट गया। 27 जून को जम्मू के एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन से हमला करते हुए दो बम गिराए गए थे। इसमें एयरफोर्स के दो जवानों को मामूली चोट आई थी। इससे पहले मंगलवार की रात में अरनिया सेक्टर में देखे गए ड्रोन को बीएसएफ ने फायरिंग कर खदेड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें