फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: तवी रिवर फ्रंट के लिए 75 करोड़ की डीपीआर तैयार, सितंबर में होगा टेंडर

Fri, 30 Jul 2021 06:50 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

कृत्रिम झील का भी खुलेगा टेंडर, छह महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य।
विज्ञापन
तवी नदी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू शहर में लंबे समय से कृत्रिम झील और तवी रिवर फ्रंट का शहरवासियों को इंतजार है। अब इन दोनों प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार कर ली गई है। सितंबर में इसके लिए टेंडर जारी किया जाएगा। कृत्रिम झील का काम अब आईआईटी दिल्ली की जगह आईआईटी रुड़की करेगी। दोनों प्रोजेक्ट के पूरा होने से शहर में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। जानकारी के अनुुसार स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत तवी रिवर फ्रंट के लिए 75 करोड़ रुपये निर्धारित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


इसकी डीपीआर भी बना ली गई है। सितंबर महीने में इसका टेंडर निकाला जाएगा। शहर के भगवती नगर से बिक्रम चौक तक यह तवी रिवर फ्रंट बनेगा। वहीं, कृत्रिम झील के लिए भी 400 करोड़ रुपये पड़े हैं। सितंबर में इसका भी टेंडर जारी होगा। टेंडर होने के बाद छह महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। आईआईटी रुड़की की ओर से इसका काम करवाया जाएगा।

अफवाहों पर लग जाएगा विराम
बहुत से लोग कहते हैं कि कृत्रिम झील और तवी रिवर फ्रंट प्रोजक्ट पूरा नहीं होगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत ये दोनों परियोजनाएं महत्वपूर्ण हैं और पूरी भी होंगी। दोनों की डीपीआर बनकर तैयार है। सितंबर में इसका टेंडर होगा। उम्मीद है कि नए साल के तोहफे में यह दोनों प्रोजेक्ट शहरवासियों को मिलेंगे। - चंद्र मोहन गुप्ता, मेयर, नगर निगम जम्मू
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: जम्मू में हाई अलर्ट,  सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड समेत पढ़े प्रदेश की पांच बड़ी खबरें
विज्ञापन


भगवती नगर की जगह कहीं और बनेगा रेहड़ी मॉल
शहर के भगवती नगर में बनने वाला रेहड़ी मॉल अब शहर के किसी दूसरे स्थान पर बनेगा, क्योंकि भगवती नगर में जिस जगह मॉल बनना था, वहां पर डीआरडीओ अस्पताल बन चुका है। लिहाजा अब इसके लिए कहीं और जमीन देखनी होगी। मेयर चंद्र मोहन गुप्ता का कहना है कि इसके लिए नगर निगम पार्षदों से बात कर रहा है कि कहां-कहां पर जमीन उपलब्ध है, जहां पर इसको बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें