फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: डोगरा फ्रंट शिव सेना ने पत्थरबाजों पर सख्ती के फैसले को सराहा, कहा- राष्ट्रविरोधी तत्वों को लगा बड़ा झटका 

Tue, 03 Aug 2021 03:10 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

डोगरा फ्रंट शिव सेना ने कहा कि इस आदेश से राष्ट्र विरोधी तत्वों को बड़ा झटका लगा है। जम्मू-कश्मीर के गृह विभाग, पुलिस और उप-राज्यपाल आतंकवाद विरोधी अभियानों में तेजी के बीच देशहित में बड़े फैसले लेने के लिए प्रशंसा के पात्र हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर, पत्थरबाज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्थरबाजों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग पर डोगरा फ्रंट शिव सेना ने प्रदर्शन किया। रैली भी निकाली। इस मौके पर अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि पत्थरबाजों को सरकारी नौकरी नहीं देने का फैसला अच्छा कदम है। यह बदलता कश्मीर है। दो साल में जो बदलाव आए हैं, वे सकारात्मक हैं। पत्थरबाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी ही चाहिए। इस दौरान मिठाइयां बांटीं। जीत की धुनें भी बजाईं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पथराव करने वाले जम्मू-कश्मीर के नाम पर एक बड़ा घाव थे। जम्मू-कश्मीर में कुछ राष्ट्र विरोधी तत्व हैं, जो आतंकवाद और पाकिस्तान के समर्थक हैं। वे देश से भागने के लिए पासपोर्ट का उपयोग करते हैं और (विकासात्मक) परियोजनाओं के अनुबंध प्राप्त करने के अलावा सरकारी नौकरियों का लाभ ले रहे हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें