भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी, अभिकल्पन एवं विर्निर्माण संस्थान (आईआईआईटीडीएम) जबलपुर के निदेशक प्रो. संजीव जैन केंद्रीय विवि के नए कुलपति होंगे। नए वीसी अगस्त से अपना कार्यभार संभालेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से इसकी मंजूरी दी गई है। प्रो. जैन 2016-2019 तक श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय कटड़ा में कुलपति रह चुके हैं।
अप्रैल 2019 से वह आईआईआईटीडीएम जबलपुर में निदेशक पद पर कार्यरत रहे। केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अशोक आइमा का अप्रैल 2020 में कार्यकाल समाप्त हो गया था। कोरोना महामारी के चलते सरकार स्थायी कुलपति को नियुक्त नहीं कर सकी थी।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: राजोरी में वायरलेस सेट समेत ये वस्तुएं बरामद, संदिग्ध देखे जाने पर बड़े पैमाने तलाशी अभियान जारी
इस कारण वे अस्थायी रूप से कुलपति का कार्यभार संभाल रहे थे। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रसाल सिंह ने बताया कि कार्य कुशल और सक्षम प्रशासक की छवि वाले शिक्षाविद प्रो. संजीव जैन की कुलपति के रूप में नियुक्ति स्वागतयोग्य है। आशा है कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय नई ऊंचाइयां छुएगा और अंतरराष्ट्रीय पहचान भी प्राप्त करेगा।