फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कश्मीर से था दिलीप कुमार का गहरा नाता, घाटी में की थी कई सुपरहिट फिल्मों की शूटिंग

Thu, 08 Jul 2021 09:30 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

कर्मा, खून पसीना जैसी सुपरहिट फिल्मों की शूटिंग की थी।
 
विज्ञापन
dilip kumar - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर जम्मू-कश्मीर में भी शोक की लहर है। जम्मू-कश्मीर विशेष कर कश्मीर के साथ दिलीप कुमार का काफी गहरा रिश्ता रहा है। कश्मीर की वादियों में कई फिल्मों की शूटिंग कर स्थानीय लोगों को कई यादगार लम्हें दिए हैं। इन फिल्मों में कर्मा, खून पसीना जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। कर्मा फिल्म की शूटिंग पहलगाम की खूबसूरत वादियों में हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने राणा विश्वनाथ प्रताप सिंह की भूमिका निभाई थी। 1986 में रिलीज हुई इस फिल्म को देखने के लिए जम्मू में थियेटर के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी थीं।

विज्ञापन


बेहत अभिनेता के साथ अच्छे इंसान भी थे
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारुख अब्दुल्ला ने वीडियो मैसेज जारी कर दिलीप कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दिलीप कुमार न सिर्फ बेहतर अभिनेता थे, बल्कि एक अच्छे इंसान भी थे। उन्होंने अपने अभिनय से करोड़ो लोगों के दिलों पर छाप छोड़ी है। वह हमेशा देश के लोगों की यादों में बने रहेंगे।

यह भी पढ़ें- कारगिल युद्ध: तीन महीने पाक के साथ-साथ मौसम भी था दुश्मन, पढ़िए भारतीय सेना के हौसले की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


टीवी ओर थियेटर कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर जम्मू में कलाकारों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। टीवी और थियेटर से जुड़े कलाकारों ने कहा कि उनका अभिनय देखकर हम बड़े हुए और अभिन्य की तरफ जाने की प्रेरणा मिली। उनकी फिल्में आज भी हमारे जैसे युवा और अनुभवी कलाकारों को प्रेरणा देती हैं। इस दौरान कलाकारों ने कहा कि हमें उनसे व्यक्ति रूप से मिलने का मौका तो नहीं मिला,  लेकिन उनका काम हमें हमेश आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहा है। उनकी फिल्म रिलीज होने के समय सिनेमाघर में टिकट के लिए लंबी-लंबी कतारें लगती थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें