फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, 24 घंटे में पांच दहशतगर्द ढेर

Thu, 08 Jul 2021 06:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

  • कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि बीते 24 घंटे में कश्मीर में 5 आतंकियों को मार गिराया गया है। इसके लिए उन्ंहोंने पुलिस और सुरक्षा बलों को बधाई दी है। 
विज्ञापन
Encounter in Pulwama
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुलगाम में दो आतंकियों को ढेर करने के साथ ही पिछले 24 घंटे में कुल मिलाकर पांच दहशतगर्दों का खात्मा किया जा चुका है। समाचार एएनआई के अनुसार कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि बीते 24 घंटे में कश्मीर में 5 आतंकियों को मार गिराया गया है। इसके लिए उन्होने पुलिस और सुरक्षा बलों को बधाई दी है। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दक्षिणी कश्मीर में बुधवार की देर रात मुठभेड़ शुरू हुई। दो आतंकियों के घिरे होने की सूचना मिली थी। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया था। सूत्रों ने बताया कि पुलवामा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया।

इस दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। एसओपी के अनुसार पहले उन्हें आत्मसमर्पण करने का मौका दिया गया। कई अवसर दिए गए। इसके बाद भी आतंकियों ने समर्पण करने के बजाय फायरिंग जारी रखी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों ओर से देर रात तक फायरिंग जारी रही। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि इससे पहले उत्तर कश्मीर के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता मिली। आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने हिज्बुल के टॉप कमांडर मेहराजुद्दीन उर्फ उबैद को मार गिराया था। उबैद कई आतंकी गतिविधियों में शामिल था। 




मेहराजुद्दीन बेहद पुराना आतंकी था। वह आतंकवाद से जुड़े अनेक अपराधों में शामिल था। यह एक बड़ी सफलता है। इस ऑपरेशन को हंदवाड़ा पुलिस, 32 आरआर और 92 बीएन सीआरपीएफ ने मिलकर अंजाम दिया।

इस वर्ष की शुरुआत से अभी तक कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों को 71 आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली है। पिछले महीने जून में 11 दहशतगर्द ढेर किए गए थे। सबसे ज्यादा 17 आतंकी अप्रैल के महीने में मारे गए थे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें