फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: CRPF जवानों का काफिला राजोरी पहुंचा, ढांगरी में संभाला मोर्चा

Thu, 05 Jan 2023 05:08 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

सीआरपीएफ जवानों का काफिला राजोरी के ढांगरी में पहुंचा। जवानों ने यहां सुरक्षा के लिए मोर्चा संभाल लिया है। दो हजार से ज्यादा जवानों को अल्पसंख्यकों की आबादी वाले संवेदनशील इलाकों में भेजा जाना है।
विज्ञापन
CRPF in Rajouri - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला राजोरी के ढांगरी में दोहरे आतंकी हमले के बाद अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती का फैसला लिया गया है। इसी के चलते गुरुवार को सीआरपीएफ जवानों का काफिला राजोरी के ढांगरी में पहुंचा। जवानों ने यहां सुरक्षा के लिए मोर्चा संभाल लिया है।

विज्ञापन


नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे राजोरी व पुंछ जिले में सीआरपीएफ की अतिरिक्त 20 कंपनियों की तैनाती का निर्णय लिया गया है। दो हजार से ज्यादा जवानों को अल्पसंख्यकों की आबादी वाले संवेदनशील इलाकों में भेजा जाना है। भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे राजोरी और पुंछ जिले आतंकवाद के शुरुआती दौर में खासे प्रभावित रहे।

इसे लेकर सरपंच धीरज शर्मा ने कहा कि उन्होंने सुरक्षा की मांग की और एलजी ने कहा कि उनकी सुरक्षा संबंधी मांगों को 7 दिनों के भीतर पूरा किया जाएगा। वह त्वरित कार्रवाई के लिए एलजी मनोज सिन्हा और केंद्र सरकार को धन्यवाद देते हैं।'
विज्ञापन


राजोरी में 1990 के दशक में भी इस तरह की घटनाएं होती थीं। धीरे धीरे राजोरी और पुंछ में आतंकवाद कम होता गया और सुरक्षाबलों की तैनाती में कमी की गई। यहां तक कि विलेज डिफेंस कमेटियों के लोगों से हथियार भी ले लिए गए। इन कमेटियों को दोबारा बहाल करने की मांग उठी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें