फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्डर लाइव: 'गोलियों की आवाज आई और मैं लेट गया' किसान ने बताया आंखों देखा हाल

Thu, 20 Sep 2018 02:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
किसान ने बताया बॉर्डर का हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बार्डर से मात्र तीस फीट की दूरी पर अपने खेतों में दवा का छिड़काव कर रहे सीमावर्ती गांव नंगा के  किसान पूर्ण चंद ने बताया कि मंगलवार को दिन में करीब सवा दस बजे वह काम में लगा हुआ था, उस समय बीएसएफ के चार-पांच जवान तारबंदी के आगे साफ सफाई कर रहे थे। 
विज्ञापन


एक बीएसएफ का ट्रैक्टर भी था। किसान ने बताया कि 10:15 मिनट पर पाक की तरफ से पहले तीन गोलियों की आवाज आई, वह जमीन पर लेट गया। इसके बाद दस मिनट तक कोई गोलीबारी नहीं हुई।
विज्ञापन


वह किसी तरह नाले के पास पहुंचा और पंप सेट खोला तो फिर से फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान बीएसएफ के जवान जमीन पर लेटे हुए थे। 

इसके बाद क्या हुआ कुछ पता नहीं। वह किसी तरह से वहां से भागा। क्योंकि अकसर जब गोलाबारी होती है तो वहां से निकलना मुश्किल हो जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें