मुख्य निर्वाचन अधिकारी के आदेश में कहा गया है कि दो से तीन सप्ताह के भीतर नई तिथियों का एलान किया जाएगा। पहले और दूसरे चरण के लिए जारी अधिसूचना को भी वापस ले लिया गया है।
उपचुनाव में हिंसा फैलाने के मिले इनपुट
सूत्रों का कहना है कि पंचायत उपचुनाव के दौरान आतंकियों की ओर से व्यापक पैमाने पर हिंसा फैलाने की सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिले हैं। इनपुट हैं कि पाकिस्तान की ओर से इसके लिए आतंकियों को प्रत्याशियों तथा सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में घाटी में प्रत्याशियों की सुरक्षा को मुकम्मल बनाने की चुनौती होगी।
सर्वदलीय बैठक में भी उठा था सुरक्षा का मुद्दा
पंचायत उपचुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से मंगलवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विपक्षी दलों ने प्रत्याशियों की सुरक्षा, मौजूदा हालात, नेताओं पर पाबंदियों आदि मुद्दों को जोर-शोर से उठाया था। उनका क हना था कि चुनाव के लिए हालात अनुकूल नहीं हैं। पहले माहौल को अनुकूल बनाया जाना चाहिए।