फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर बजट: प्रदेश में पर्यटन और संस्कृति गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, ये योजनाएं होंगी शुरू

Tue, 14 Mar 2023 05:24 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पर्यटन मिशन के तहत 75 नए गंतव्य, 75 सूफी/धार्मिक स्थल, 75 नए सांस्कृतिक/विरासत स्थल और 75 नए ट्रैक विकसित और खोले जा रहे हैं। फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देना वर्ष 2023-24 के लिए पर्यटन मिशन का महत्वपूर्ण घटक होगा।
विज्ञापन
श्रीनगर - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन और संस्कृति क्षेत्रों में वर्ष 2023-24 के लिए पूंजीगत व्यय के तहत लगभग 457.39 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है जो पिछले वर्ष के बजट आवंटन से 54.31 करोड़ रुपये अधिक है। बजट में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में सभी सार्वजनिक पुस्तकालयों को ई पुस्तकालयों में बदलने का प्रावधान रखा गया है। बांदीपोरा, शोपियां, अनंतनाग, किश्तवाड़, उधमपुर, कठुआ, जम्मू और पुंछ में संस्कृति केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन


पर्यटन मिशन के तहत 75 नए गंतव्य, 75 सूफी/धार्मिक स्थल, 75 नए सांस्कृतिक/विरासत स्थल और 75 नए ट्रैक विकसित और खोले जा रहे हैं। फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देना वर्ष 2023-24 के लिए पर्यटन मिशन का महत्वपूर्ण घटक होगा। कारवां पर्यटन स्थल खोला जाएगा। सोनमर्ग में इको मोबिलिटी सुविधा बनाई जाएगी। 

पर्यटन स्थल में नए स्थल को जोड़ने के लिए विस्टा डोम सेवाओं को रोलवे के सहयोग से बारामूला-बनिहाल खंड पर परिचालित किया जाएगा। जम्मू और श्रीनगर शहरों में वाटर पार्कों का विकास होगा। वुलर और मानसबल झीलों में जल खेल गतिविधियों को शुरू करने के लिए वुलर झील में नाव क्लब सह जल खेल केंद्र का उन्नयन किया जाएगा। 
विज्ञापन


डल झील, मानसर झील और बग्लिहार बांध स्थल पर जल आधारित गतिविधियों के लिए सुविधाएं बनाई जाएंगी। गुलमर्ग के अलावा सोनमर्ग, दूधपथरी, यूसमार्ग, भद्रवाह और पटनीटाप में नए स्थलों पर खेलकूद गतिविधियां की जाएंगी। श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान तीर्थ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बालटाल, चंदनबाडी और नवनिर्मित सुरंग काजीकुंड तथा टीटवाल व गुरेज में सीमा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटक सूचना केंद्रों को स्थापित किया जाएगा। 

पर्यटन स्थलों पर महिला गाइड को प्रोत्साहित किया जाएगा। शेरगरी परिसर में दो पुराने विरासत स्थलों के संरक्षण कार्यक्रम के तहत जीर्णोद्वार और संरक्षित किया जाएगा। अभिनव थियेटर जम्मू और श्रीनगर में टैगोर हाल की मरम्मत, जीर्णोद्वार और उन्नयन किया जाएगा। सांबा में ऐतिहासिक किला, त्राल में नरस्तान स्मारक, पुलवामा, श्रीनगर में हरिपर्वत किला और रियासी में जनरल जोरावर सिंह पैलेस को पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए नवीनीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन


J&K Budget: महिलाओं के लिए पिंक टैक्सी, GMC में शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी, जानें बजट की प्रमुख बातें

J&K Budget 2023: केंद्र ने जम्मू कश्मीर के लिए खोला पिटारा, 118500 करोड़ रुपये का बजट पेश
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें