फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Budget: महिलाओं के लिए पिंक टैक्सी, GMC में शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी, जानें बजट की प्रमुख बातें

Tue, 14 Mar 2023 05:09 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के लिए रिकॉर्ड 118500 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। बजट राशि में वर्ष 2022-23 के मुकाबले साढ़े पांच हजार करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 
विज्ञापन
Jammu Kashmir Budget - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लिए रिकॉर्ड 118500 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। बजट राशि में वर्ष 2022-23 के मुकाबले साढ़े पांच हजार करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पिछले साल 1.13 लाख करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया था। लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के चलते केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट नहीं पेश कर सकीं। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने प्रदेश का बजट लोकसभा में प्रस्तुत किया। हालांकि, इस पर चर्चा नहीं हो सकी। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य व बिजली क्षेत्र पर खासा जोर दिया है।

विज्ञापन


जानें बजट की प्रमुख बातें-

■ महिलाओं के लिए बसों व गुलाबी टैक्सियों की शुरूआत इसमें महिला बस ड्राइवर व कंडक्टर होंगे

■ जीएमसी जम्मू व श्रीनगर में रोबोटिक सर्जरी की शुरूआत होगी

■ भद्रवाह में देवदार की लकड़ी से तेल निकालने तथा पैकेजिंग इकाई की स्थापना

■ नरवाल जम्मू में 2000 और सोपोर में 2500 मीट्रिक टन क्षमता का कोल्ड स्टोर स्थापित होगा

■ मनरेगा के तहत 400 लाख कार्य दिवस सृजित किए जाएंगे

■ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए श्रीनगर व जम्मू में वाटर पार्क

■ सांबा के ऐतिहासिक किला, त्राल में नरस्तान स्मारक, हरि पर्वत किला और रियासी किला का जीर्णोद्धार किया जाएगा

■ जम्मू व श्रीनगर में इस वित्तीय वर्ष में एलिवेटेड लाइट मेट्रो परियोजना शुरू होने की उम्मीद

■ प्रमुख शहरों में लेडीज हाट व लेडीज विशेष बाजारों की स्थापना आंगनबाड़ी केंद्रों पर बायोमीट्रिक उपस्थिति प्रणाली की स्थापना

■ रोजगार के लिए जम्मू व श्रीनगर समेत 40 रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे

■ जम्मू के छन्नी हिम्मत में इसी वर्ष ऊर्जा भवन का निर्माण

■ सहकारिता को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 80 नई खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना

■ महिलाओं के नेतृत्व वाले किसान उत्पादक संगठनों की स्थापना

■ सभी सीमावर्ती जिलों में पुलिस सीमा चौकियां बनेंगी

■ पुलिस शहीदों व भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए दो छात्रावासों का निर्माण, पुलिस आवासीय कालोनियां बनेंगी


ये  भी पढ़ें- J&K Budget 2023: केंद्र ने जम्मू कश्मीर के लिए खोला पिटारा, 118500 करोड़ रुपये का बजट पेश

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें