फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: विधानसभा के बजट सत्र का कैलेंडर जारी, बजट 30 को

Wed, 11 May 2016 09:48 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर

सार

  • कुल 32 दिन तक चलेगा व‌िधानसभा सत्र
  • रविवार के दिन ‌व‌िधानसभा में अवकाश रहेगा
  • इस वर्ष बजट सत्र एक ही मीटिंग में होगी 
  • 25 मई को राज्यपाल का अभिभाषण होगा
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर व‌िधानसभा - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य विधानसभा के बजट सत्र का कैलेंडर बुधवार को जारी किया गया। इसके अनुसार राज्य का बजट 30 मई को पेश किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार शनिवार को भी सत्र चलेगा। केवल रविवार के दिन अवकाश रहेगा। बजट एक ही मीटिंग में होगी। 
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार कुल 32 दिनों का सत्र होगा। इसके तहत 25 मई को राज्यपाल का अभिभाषण होगा। 26, 27 और 28 मई को अभिभाषण पर चर्चा और धन्यवाद प्रस्ताव होगा। 30 मई को बजट पेश होगा और इस पर 31 मई, एक और दो जून को चर्चा होगी। दो जून को बजट पर जवाब भी दिया जाएगा।

तीन से 22 जून तक सदन में विभिन्न विभागों की मांगों पर चर्चा होगी। 23 जून को एप्रोप्रिएशन बिल रखा जाएगा। 24 जून को निजी सदस्यों के प्रस्ताव रखे जाएंगे। 27 जून को निजी सदस्य बिल और 28 जून को निजी सदस्य प्रस्ताव पर चर्चा होगी। 29 जून को निजी सदस्य बिल और 30 जून को सरकारी कार्य के लिए निर्धारित किए गए हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार को श्रीनगर में विधानसभा अध्यक्ष ने संसदीय मामलों के मंत्री अब्दुल रहमान वीरी तथा विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों के साथ बैठक कर कैलेंडर पर चर्चा की थी। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से सलाह के बाद बुधवार को इसे अंतिम रूप दिया गया।

कैबिनेट में 25 मई से विधानसभा सत्र शुरू किए जाने का फैसला होने के बाद विधानसभा सचिवालय की ओर से सभी विधायकों से अधिकतम 10 प्रश्न 14 मई तक देने को कहा गया था। ज्ञात हो कि मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद आठ जनवरी को रियासत में राज्यपाल शासन लागू हो गया था।

इसके बाद राज्यपाल एनएन वोहरा ने तीन महीने के लिए लेखानुदान पेश किया था जिसकी अवधि जून में समाप्त हो रही है। इससे पहले विधानसभा से बजट का पास कराया जाना अनिवार्य है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें