फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद

Sun, 20 Sep 2020 09:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
बीएसएफ को बड़ी कामयाबी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की कोशिश नाकाम की है, साथ ही मादक पदार्थों के 58 पैकेट और दो पिस्तौल बरामद की हैं। 

विज्ञापन


सीमा सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध तस्करों ने शनिवार और रविवार की रात आरएसपुरा सेक्टर के अरनिया इलाके में घुसपैठ की कोशिश की, जिसे सीमा सुरक्षा बल ने नाकाम कर दिया।

उन्होंने कहा कि बुधवार और बुल्लेचक सीमा चौकियों के सैनिकों की नजर अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट कुछ पाकिस्तानियों की संदिग्ध गतिविधि पर पड़ी। वे अंधेरे का फायदा उठाकर भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन


इस पर बीएसएफ ने गोलीबारी की और उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। उन्होंने बताया कि आज सुबह सघन तलाशी के दौरान मादक पदार्थों के 58 पैकेट, दो पिस्तौल, चार मैग्जीन और कुछ गोला बारूद बरामद किया गया है। 

Trending Videos
विज्ञापन

पुलवामा से आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार

वहीं, दूसरी ओर दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों के दो मददगारों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। पुलिस ने बताया कि दोनों को जिले के अवंतीपोरा एवं र्ख्यू इलाके से पकड़ा गया है।

इनके पास से आतंकी संगठनों  हिजबुल मुजाहिद्दीन एवं अल बदर से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें