मढ़ क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की लापरवाही सामने आई है। मढ़ से जम्मू की ओर आने वाली मुख्य सड़क पर बने पुल के पास तीन माह से मलबे का ढेर लगा है, सारा मलबा अब सड़क के बीच आ गया है, जिससे हादसों का डर बना रहता है।
स्थानीय निवासी समाजसेवी तरसेम लाल शिंदे ने बताया कि तीन महीने पहले विभाग ने मढ़ में बने पुल की मरम्मत का काम करवाया था। तब उन्होंने दूसरी जगह से गाड़ियों को आने-जाने के लिए पाइपें डालकर रास्ता तैयार किया था। अब पुल के काम को पूरा किए तीन महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन आज तक विभाग ने इसे खोला नहीं है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में कोरोना: घर से बेवजह निकल रहे हैं तो हो जाएं सावधान, जा सकते हैं पुलिस थाने
पुल के किनारे पर थोड़ी जगह होने के कारण सभी लोग गाड़ियां, वहीं से निकालते हैं। इससे हादसा होने का डर बना रहता है। तरसेम लाल ने विभाग के उच्च अधिकारी से मांग की कि रास्ते में पड़े मलबेे को जल्द हटाया जाए। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समस्या हल नहीं कि तो प्रदर्शन करेंगे।
अभी पुल का पास कुछ काम पेंडिंग पड़ा है, जिसे पूरा करने के बाद ही रास्ता खोला जाएगा। लोग बिना मंजूरी के इस रास्ते से जा रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से निर्माण सामग्री नहीं मिल पा रही है, जिससे देरी हो रही है।
- मनीश गुप्ता, जेई, लोक निर्माण विभाग, मढ़