फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर शिक्षा बोर्ड बना देश का नंबर वन बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में सीबीएसई सहित 24 राज्यों के शिक्षा बोर्ड की बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें जम्मू कश्मीर बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन की बोर्ड की परीक्षा प्रक्रिया को सबसे अधिक सराहा गया और देश का नंबर एक बोर्ड भी घोषित किया गया।
विज्ञापन


यह राज्य के शिक्षा बोर्ड के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह जानकारी जम्मू कश्मीर बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन के चेयरमैन डा. जहूर अहमद चाट ने बोर्ड कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

डा. जहूर अहमद चाट ने बताया कि कश्मीर, लेह, कारगिल में बोर्ड ने दसवीं और 12वीं की सफलतापूर्वक परीक्षा आयोजित कर दी है। नकल को बोर्ड किसी कीमत पर सहन नहीं करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

इन कदमों से बोर्ड बना नंबर वन

इसके लिए सभी जिलों के जिला विकास आयुक्त और पुलिस अधिकारियों को भी औचक निरीक्षण करके कार्रवाई करने की जिम्मेदारी दी है। जम्मू संभाग में दसवीं और 12वीं प्राइवेट परीक्षा करवानी बाकी है।

उनकी लोगों से अपील है कि बोर्ड की परीक्षा के दौरान जहां पर भी नकल का पता चलता है, तुरंत जानकारी बोर्ड को दें। बोर्ड इस पर सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने बताया की सरकारी स्कूलों में पहली से लेकर आठवीं तक नि:शुल्क पुस्तकें वितरित करने की जिम्मेदारी बोर्ड की है।

कश्मीर संभाग में एक जिले को छोड़कर बाकी सभी जिलों में नए शिक्षा सत्र के लिए पुस्तकें वितरित कर दी गई हैं। जम्मू संभाग के लिए प्रक्रिया चल रही है। चेयरमैन ने बताया कि इस देश का नंबर एक शिक्षा बोर्ड घोषित होना राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें