फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः इस वजह से भाजपा ने पार्टी मुख्यालय में बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगाई रोक

Mon, 31 Aug 2020 01:08 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भाजपा जम्मू-कश्मीर - फोटो : @BJP4JnK
विज्ञापन

सांसद जुगल किशोर शर्मा के बाद महासचिव संगठन अशोक कौल और महासचिव विबोध गुप्ता के कोरोना संक्रमित आने के बाद प्रदेश भाजपा ने पार्टी मुख्यालय में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। साथ ही गतिविधियां भी सीमित कर दी गई हैं। इसकी पुष्टि पार्टी के मीडिया सचिव प्रदीप महोत्रा ने की।

विज्ञापन


कोरोना काल में भी अन्य पार्टियों की तुलना में जम्मू-कश्मीर में भाजपा ही एक ऐसी पार्टी रही है जोकि सक्रिय रूप से अपनी गतिविधियां करती आ रही है। पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक भी 25 अगस्त को जम्मू मुख्यालय में की थी। पार्टी के नेता कश्मीर के दौरों पर भी जाते रहे हैं और कश्मीर के दौरे के दौरान ही सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना संक्रमित पाए गए थे।

रविवार को कश्मीर के दौरे पर गए महासचिव संगठन अशोक कौल और महासचिव विबोध गुप्ता भी संक्रमित पाए गए। सांसद जुगल किशोर शर्मा व उनके परिवार के सदस्य और निजी सचिव भी संक्रमित हैं। ऐसे में पार्टी ने अपनी गतिविधियों को सीमित करने के अलावा प्रदेश मुख्यालय में दस दिन के लिए बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें