साइबर पुलिस जम्मू ने कोविड-19 के नाम पर हो रही ठगी से लोगों को सचेत रहने की सलाह दी है। इन दिनों कोविड वैक्सीन के नाम पर ऑनलाइन ठगी जारी है। सोशल मीडिया, मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क किया जा रहा है। लोगों से पैसे ऐंठे जा रहे हैं। अक्सर ऑक्सीजन सिलिंडर, बेड और दवाइयों की आपूर्ति का झांसा दिया जा रहा है।
साइबर पुलिस के अधिकारियों के अनुसार अगर किसी के साथ ऐसी घटना होता है तो तुरंत साइबर पुलिस को सूचित करें। सामान के लिए आने वाली मोबाइल कॉल और सोशल मीडिया पर ध्यान न दिया जाए। बीमारी के नाम पर शातिर लोगों से ठगी कर रहे हैं। इसके लिए फर्जी कंपनियों की डिटेज भी भेजी जा रही है।