फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बनिहाल-काजीगुंड टनल के पास फ्लाईओवर में दरार, निर्माण एजेंसी का दावा- गंभीर मामला नहीं

Tue, 24 Aug 2021 12:22 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

8.5 किलोमीटर लंबी बनिहाल-काजीगुंड सुरंग का निर्माण 2100 करोड़ की लागत से किया गया है। इसी माह टनल को यातायात के लिए खोला गया है। टनल और फ्लाईओवर दोनों ही जम्मू-कश्मीर नेशनल हाईवे की फोरलेन परियोजना का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
बनिहाल-काजीगुंड टनल - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर बनी बनिहाल-काजीगुंड टनल के पास फ्लाईओवर की सड़क में दरार आ गई है। निर्माण एजेंसी ने दरार का पता चलते ही फौरन हाईवे का यातायात डायवर्ट कर दिया। 

विज्ञापन


निर्माण एजेंसी ने कहा है कि फ्लाईओवर के सभी पिलर सुरक्षित हैं, लिहाजा सड़क की दरार का मामला गंभीर नहीं है। फिर भी एहतियातन ट्रैफिक को डायवर्ट कर मरम्मत कार्य किया जा रहा है। सोमवार को टनल व आसपास की सड़क का निरीक्षण करते कुछ वर्करों ने फ्लाईओवर की सड़क पर दरार देखी। इस पर श्रीनगर से जम्मू के लिए चल रहे ट्रैफिक को रोक कर डायवर्ट कर दिया गया। निर्माण कंपनी नवयुग कंस्ट्रक्शन के अधिकारी ने बताया कि सड़क में दरार गंभीर मामला नहीं है। मरम्मत की जा रही है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें