भारतीय चुनाव विभाग की निर्देशावली के तहत सभी 90 विधानसभा हलकों में मतदान केंद्रों की निशानदेही समेत अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने का कार्य किया जा रहा है।
परिसीमन रिपोर्ट के आधार पर जम्मू-कश्मीर चुनाव विभाग मतदान केंद्रों की निशानदेही के काम में जुट गया है। 31 अगस्त तक सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों की निशानदेही कर अन्य औपचारिकताएं पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल सलगोत्रा का कहना है कि परिसीमन रिपोर्ट में प्रदेश में सात विधानसभा क्षेत्र बढ़ाए गए हैं। कई विधानसभा क्षेत्रों के नाम बदले गए हैं और कई हलकों के इलाकों को इधर से उधर करने का काम हुआ है।
ऐसे में भारतीय चुनाव विभाग की निर्देशावली के तहत सभी 90 विधानसभा हलकों में मतदान केंद्रों की निशानदेही समेत अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य 31 अगस्त 2022 तक पूरा किया जाएगा। मतदान केंद्रों को निशानदेही का कार्य पूरा होने के बाद मतदाता सूचियों को नए सिरे से तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
उस कार्य में चुनाव विभाग का अमला जनता के संपर्क में आएगा। मतदाता सूचियों को तैयार करने में और कर्मचारियों की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए समय आने पर फैसला लिया जाएगा।