फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन: महंगाई के खिलाफ जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी ने निकाली रैली, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Tue, 12 Apr 2022 06:34 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी ने जम्मू में महंगाई के खिलाफ रैली निकाल कर रोष जताया। पार्टी की महिला विंग की सदस्यों ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में नाकामयाब हो रही है। 
विज्ञापन
Jammu and Kashmir Apni Party Protest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी ने मंगलवार को महंगाई के खिलाफ जम्मू शहर में रैली निकाली। इस दौरान पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ रोष जताया।

विज्ञापन


पार्टी की महिला विंग की सदस्यों ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में नाकामयाब हो रही है। आए दिन दैनिक जरूरतों के दाम बढ़ते जा रहे हैं। फल-सब्जी और अन्य खानपान की वस्तुओं की कीमतों में हर रोज बढ़ोतरी हो रही है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम भी हर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में आम लोगों को जीना मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने जनता के साथ बड़े-बड़े वादे तो किए लेकिन उन्हें पूरा करने में विफल साबित हुई है। उन्होंने सरकार से महंगाई को कम करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें