फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः सरकारी जमीन पर कब्जों की एक और सूची जारी

Sat, 05 Dec 2020 09:51 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों की एक और सूची जारी की गई है। जम्मू में बाहु तहसील के सुंजवां क्षेत्र में सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर जीएम भट्ट के कब्जे में 3 कनाल सरकारी और वन भूमि दर्शाई गई है। हालांकि इस भूमि को वन विभाग ने पहले ही अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


सुंजवां में ही रसूखदार अतिक्रमणकारियों में जमात अली, अनायत अली और सलीम का नाम सार्वजनिक किया गया है। पेशे से नंबरदार और कारोबारी इन तीनों ने कुल 8 कनाल 4 मरला सरकारी भूमि पर कब्जा कर रखा है। मंडलायुक्त ने पुंछ जिले की पहली सूची भी जारी की है। इसमें 102 लोगाें के पास 684 कनाल 4 मरला भूमि पर कब्जा है। इसकी बाकायदा राजस्व रिकॉर्ड में एंट्री भी है।

कश्मीर में सरकारी जमीन कब्जाने वाले 206 लोगों की नई सूची
कश्मीर संभाग आयुक्त की ओर से सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले 206 नए लोगों की सूची जारी की गई है। इसमें कुपवाड़ा जिले के 196 तथा अनंतनाग जिले के 10 लोगों के नाम शामिल हैं। कुपवाड़ा में जिन लोगों के नाम हैं, उनमें बड़ा तबका जमीदार परिवारों तथा व्यापारियों का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें