फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कोरोना कर्फ्यू में घर से पढ़ने वाले छात्रों के खर्च में एआईसीटीई ने की कटौती 

Sun, 06 Jun 2021 04:21 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

एआईसीटीई पीएमएमएस छात्रों को अकादमिक छात्रवृत्ति के साथ-साथ वार्षिक खर्च के रूप में एक लाख रुपये देता है। अकादमिक छात्रवृत्ति यूनिवर्सिटी या कॉलेज को दी जा जाती है, जबकि खर्च के पैसे छात्रों के खाते में आते हैं। ये पैसा छात्रों को हर महीने 10 हजार रुपये की किस्त के हिसाब से दिया जाता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना (पीएमएसएसएस) के अंतर्गत बाहरी राज्यों में पढ़ने वाले छात्रों के वार्षिक खर्च में कटौती की गई है। ये कटौती केवल उन छात्रों के लिए है जो पूरे वर्ष या सेमेटर कॉलेज नहीं गए है और घर से ही पढ़ाई की है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ऐसे छात्रों को वार्षिक खर्च (रहने-खाने) के लिए 40 हजार रुपये देगा, यानी की हर सेमेस्टर के लिए 20 हजार रुपये मिलेंगे।  

विज्ञापन


पीएमएसएसएस के तहत बेंगलरू में बीटेक करने वाले एक छात्र ने कहा कि इस बार अब तक हमें खर्च नहीं मिला है। इसके कारण हम पीजी का किराया नहीं दे पा रहे हैं। पीजी संचालक की ओर से लगातार किराए की मांग की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पिछले आठ सेमेस्टर से खर्च का पैसा नहीं मिला है। कॉलेज प्रबंधक खर्च के पैसे पाने के लिए फॉर्म भरने को कहते हैं। फार्म भरने की कोई ऑनलाइन व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण हजारों छात्रों को परेशानी उठानी पड़ रही है। 
विज्ञापन


कोरोना के कारण पैसा जारी करने में देरी हुई। एआईसीटीई जल्द ये पैसा जारी करेगा। इस बार ऐसे छात्रों को जिन्होंने पूरे वर्ष घर से पढ़ाई की है उन्हें खर्च के रूप में एक सेमेस्टर के लिए 20 हजार यानी एक वर्ष के लिए 40 हजार रुपये ही मिलेगा। -आनंद कुमार, नोडल अधिकारी, जम्मू-कश्मीर
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा पर सरकार से सवाल: महबूबा बोलीं- क्या कुंभ का आयोजन होना चाहिए था? ये आरोप भी लगाया    
यह भी पढ़ें- चार साल की बच्ची की मौत: अफसरों पर बरसे फारूक अब्दुल्ला, इस घटना ने घाटी को झकझोर दिया    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें